झांसी, मई 8 -- Jhansi News: यूपी के झांसी में पुलिस जब एक फ्लैट पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर आंखे फटी की फटी रह गईं। फ्लैट के अंदर कुबेर का खजाना भरा था। घर के अंदर सोने की बिस्किट और जेवरों का जखीरा भी मिला। नोट इतने थे कि पुलिस गिनते-गिनते ही थक गई। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। दरअसल शुक्रवार को पुलिस रॉयल सिटी के फ्लैट में छापा मारने पहुंची तो यहां बड़े पैमाने पर सट्टा चलता मिला। पुलिस फ्लैट में घुसी तो अंदर सोने के बिस्किट, जेवरों का जखीरा और नोटों का अंबार था। अंदर मौजूद महिलाएं 12 मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा था। नगदी इतनी ज्यादा थी कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। इसके देर रात तक पुलिस नोटों को गिनती रहीं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रॉयल सिटी एलएस-9 फ्लैट में आईपीएल मैचों पर ऑन लाइन सट्टा...