फ्लैट में महिला का शव मिलने के मामले में पति पर केस
नोएडा, जुलाई 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के परिजनों ने पति पर पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। फरीदाबाद के सेक्टर-89 निवासी रीटा खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी छोटी बहन शैली दुग्गल सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी के टावर-23 के फ्लैट में रहती थीं। 20 जुलाई को वह फ्लैट के अंदर पंखे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।शिकायत के अनुसार, शैली के पति प्रशांत सिवाच न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.