लखनऊ, फरवरी 9 -- विभूतिखंड निवासी महिला ने छह लोगों पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह विशेषखंड स्थित एक अपार्टमेंट में संजय अग्रवाल के फ्लैट संख्या 804 में काम करती थीं। मगर वह उनके घर काम छोड़कर किसी दूसरे के फ्लैट पर झाड़ू-पोछा का काम करने लगी। एक फरवरी को सुबह 11 बजे वह काम करके निकल रही थीं तभी सुरक्षा कर्मी आसमा बानो उन्हें धोखे से संजय के फ्लैट में ले गईं। आरोप है कि जैसे वह फ्लैट में दाखिल हुईं तभी संजय अग्रवाल, उसकी बहू, अमित यादव, प्रियंका मित्तल व विकास ने पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन लोगों ने छेड़खानी भी की। पीड़िता ने बताया कि वह चीखने लगी। शोर सुनकर जब उनकी गर्भवती भाभी बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें लातों से पीटा। किसी तरह से वह और भाभी बच कर वहां से भागीं। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.