फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। चार्मवुड विलेज स्थित क्लिफ्टन अपार्टमेंट, इरोज गार्डन में पांचवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में आग लग गई। सोमवार देर रात का यह मामला है। आग लगने से फ्लैट में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि इसमें किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। आग का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, आग लगने पर सोसाइटी में अफरा-तफरीमच गई। इस बीच छठी मंजिल पर लगे एक एसी में धमाका हो गया था। लोगों से सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। पुलिस का कहना है कि आग की पुख्ता वजह का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट -सर्किट से ही आग लगी थी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.