फ्लैट में आग से तीन कुत्तों की मौत, परिवार के लोगों को बचाया
गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अवंतिका कॉलोनी फेस-दो स्थित एक चार मंजिला इमारत के तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। पूरा परिवार फ्लैट के अंदर फंस गया और जान बचाने के लिए बालकनी में पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर परिवार के चारों सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, आग और धुएं की चपेट में आने से तीन पालतू कुत्तों की मौत हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब तीन बजे नगर कोतवाली स्थित फायर स्टेशन पर सूचना मिली थी कि अवंतिका फेस-दो स्थित एसके होम्स के चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में भीषण आग लगी हुई है और परिवार के लोग अंदर फंसे हैं। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो तीसरी मंजिल पर पवन शर्मा के फ्लैट से तेज लपटें निकल रही थीं। आग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.