गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। शहर के सेक्टर 84 स्थित अंतरिक्ष सोसाइटी के एसी टावर में सुबह अचानक एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। यह आग टावर के नौवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 902 में सुबह करीब आठ बजे लगी। गनीमत यह रही कि घटना के समय फ्लैट में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। हालांकि, इस भीषण आग की वजह से घर के अंदर रखा सारा कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना के दौरान सोसाइटी प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है। यह भी पढ़ें- मकान की पार्किंग में आग से चार वाहन जले, लोग बाल-बाल बचे जब फ्लैट से धुआं और लपटें उठनी शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने वाले फायर सुरक्षा के सभी संसाधन और उपकरण एक स्टोर रूम मे...