कानपुर, अप्रैल 9 -- कल्याणपुर। बाबूपुरवा निवासी अनुराग पांडे का शताब्दी नगर की हिमालय योजना में एक फ्लैट था। इस फ्लैट का सौदा उन्होंने साहिल देव से किया था। आरोप है कि तयशुदा बात के आधार पर उन्होंने 20 लाख की पांच चेकें लेकर साहिल देव की मां रेखा देवी के नाम पर फ्लैट की रजिस्ट्री कर दी। लेकिन चेक लगाने पर बाउंस हो गईं। दोबारा दी गई चेकें भी बाउंस हो गईं। भुगतान की बात कहने पर आरोपित पक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर आरोपित पक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...