गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महेंद्रा एन्क्लेव में फ्लैट का सौदा कर 24 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्रा एन्क्लेव निवासी मुकेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि विनीत कुमार से सौ वर्ग गज एरिया के फ्लैट का सौदा 24 लाख रुपये में तय हुआ था। शर्तों के अनुसार उन्होंने पूरी राशि बैंक के माध्यम से अदा कर दी। आरोप है कि भुगतान के बाद भी विनीत कुमार ने फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं कराई और लगातार टालमटोल करता रहा। उन्होंने 19 अगस्त 2025 को कविनगर थाने में लिखित शिकायत दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित राजीनामा हुआ, जिसमें आरोपी ने 29 लाख रुपये लौटाने का वादा किया। मुकेश अग्रवाल का कहना है कि राजीनामा के बावजूद आरोपी ने अब तक केवल पांच लाख रुपये ही लौटाए हैं। शेष 24 लाख रुपये ...