फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैट की खरीद-फरोख्त के नाम पर 50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एनआईटी निवासी पीड़ित हरजीत सिंह की जान-पहचान विपिन सहगल और उनकी पत्नी डिंपल सहगल से सामाजिक कार्यों के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों ने उनसे बातचीत के दौरान सेक्टर-48 स्थित ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी लेकव्यू स्थित फ्लैट बेचने की पेशकश की। फ्लैट बेचने का 75 लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। 12 जुलाई 2025 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा भी हो गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि तय शर्त के मुताबिक उसने दंपति को इकरारनामे के वक्त 50 लाख रुपये बतौर बयाना भी अदा कर दिए थे। इस फ्लै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.