फ्लैट बेचने का झांसा देकर महिला से 14 लाख की ठगी
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। झलवा निवासी एक महिला से फेसबुक पर फ्लैट बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि फेसबुक पर आनंद कांबली नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने कालिंदीपुरम में दो बीएचके फ्लैट बेचने का दावा किया।आरोपी ने फ्लैट दिखाने के बहाने मुलाकात की और भरोसा जीतकर 30 जून को आरटीजीएस के जरिए 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया और उसका फेसबुक अकाउंट भी गायब हो गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.