नोएडा, अप्रैल 10 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा के सेक्टर-122 में फ्लैट बेचने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दंपति पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाजियाबाद निवासी जवाहर सिंह ने न्यायालय को बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात दिल्ली के रहने वाले सुनील कुमार और उनकी पत्नी से हुई। दंपति ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-122 में उनका फ्लैट है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। सेक्टर डेल्टा-1 में फ्लैट बेचने को लेकर दोनों के बीच सौदा तय हुआ। पीड़ित ने बतौर बयाना तीन लाख रुपये दंपति को दिए। पीड़ित को संदेह हुआ तो प्राधिकरण से फ्लैट के बारे में पता करवाया।पीड़ित को पता चला कि फ्लैट किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। पीड़ित ने इस बात के बारे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.