फ्लैट बनाकर बेचने का लालच देकर हड़पे दो करोड़
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- प्रतापगढ़। अमेठी के गौरीगंज सब्जी मंडी सैंठा तिराहा निवासी अमर कुमार को उनके परिचित पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह निवासी राकेश पांडेय ने लखनऊ के गोमती नगर में फ्लैट बनाकर बेचने का लालच दिया। उसने कुछ लोगों के साथ अमर कुमार को जमीन और एलडीए से पास नक्शा भी दिखा। अमर ने राकेश दो करोड़ रुपये दे दिया। बाद में पता चला कि जमीन राकेश की नहीं है। रुपये वापस मांगने पर उसने अपने संबंध माफिया से बताकर धमकी दी। मामले में अमर ने राकेश पांडेय, उसके बेटे गौरव पांडेय आदित्य कपूर और ऑफिस कर्मी अरुण प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.