नोएडा, अप्रैल 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर पाई वन स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले एक युवक ने पड़ोसी पर फ्लैट पर आकर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक अभय कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात उनका पड़ोसी अमन शराब के नशे में उनके फ्लैट पर पहुंचा। आरोपी गाली गलौज करने लगा, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर आया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.