गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र सात फ्लैटों के एवज में 1.36 करोड़ रुपये लेकर दूसरे लोगों को बैनामा करने का मामला सामने आया है। विकासकर्ता कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदाबाद के सेक्टर 16ए निवासी बुजुर्ग सतीश कुमार गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित द वसुंधरा ग्रैंड का निर्माण नंदिनी बिल्डहोम कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड ने कराया है। वर्ष 2018 में कंपनी के निदेशक सुधीर कुमार राय, रोहित अग्रवाल और गौरव गुप्ता ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने कंपनी में फंड की कमी का हवाला देते हुए उन्हें द वसुंधरा ग्रैंड में भारी छूट पर सात फ्लैट एकमुश्त खरीदने का प्रस्ताव दिया था। पीड़ित ने भरोसा करते हुए जुलाई 2018 में सात फ्लैट बुक कर लिए। अग...