नोएडा, जनवरी 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली ड्रीम वैली 2 सोसाइटी के घर खरीदारों द्वारा रविवार को अधूरे कार्य व सुविधा न मिलने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी लोगों ने एनबीसीसी, कोर्ट रिसीवर सहित बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की सहमति बनाई। यह धरना 27 जनवरी से शुरू होगा। सोसाइटी के एओए कोषाध्यक्ष मदनलाल, कुलदीप और एग्जीक्यूटिव सदस्य राहुल कश्यप ने बताया कि परिसर में रहने वाले लोगों के हित की लगातार अनदेखी की जा रही है। ऐसे में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधे अधूरे प्रोजेक्ट के साथ हैंडोवर दिया गया है। वहीं, अभी भी कई खरीदार ऐसे हैं जो लगातार अपने हैंडोवर के लिए कोर्ट रिसीवर व एनबीसीसी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए को...