नोएडा, जनवरी 20 -- सोसाइटी की टीम ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक की परिसर में 20 दिन के भीतर रजिस्ट्री शुरू करने का भरोसा मिला ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। उन्हें 20 दिन के अंदर परिसर में रजिस्ट्री शुरुआत करने का आश्वासन दिया गया । ऐसे में लोगों को जल्द घर का मालिकाना हक मिलने की आस जग गई है। नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने कहा कि सोसाइटी 714 फ्लैट हैं। इसका पजेशन मिले हुए छह वर्ष बीत चुके पर फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हुई। बिल्डर के ऊपर बकाया होने के कारण लंबे समय से रजिस्ट्री की प्रक्रिया रुकी हुई थी। वहीं, प्राधिकरण के अधिकारी बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। ऐसे में लोगों ने उच्च न्यायालय में याचिका डाली। इस पर सुनवाई के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.