फ्लैट के बाथरूम में प्लास्टर गिरा
नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर जीटा-1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसाइटी में सोमवार को एक फ्लैट के बाथरूम में प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। फ्लैट में रहने वाले रणंजय कुमार शाही ने बताया कि वह अपने सभी घरवालों के साथ दिल्ली गए थे। वह सोमवार को वापस लौटे तो बाथरूम में प्लास्टर नीचे गिरा मिला। यदि उस समय कोई व्यक्ति बाथरूम में होता तो वह घायल हो सकता था। लोगों का आरोप है कि बाथरूम की छत से लगातार पानी टपकता रहता है। इसकी शिकायत कई बार बिल्डर प्रबंधन से भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हादसा हुआ। लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही, लोगों ने सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की मांग की है, ताकि आगे इस तरह का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.