देहरादून, जून 26 -- राजेंद्रनगर में फ्लैट बेचने की डील कर 30 लाख रुपये हड़प लिए गए। 14 साल पहले हुई धोखाधड़ी में अब मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला के बलबीर रोड निवासी फिरोज बख्शी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2012 में उन्होंने राजपुर रोड निवासी हरिकांत नागर को राजेंद्र नगर लेन नंबर 8 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक फ्रंट साइड फ्लैट के लिए 30 लाख रुपये दिए थे। उस समय फिरोज विदेश में कार्यरत थे। बीस लाख रुपये अप्रैल 2012 में चार अलग-अलग चेकों से और 10 लाख रुपये नकद दिए गए थे। आरोप है कि 14 साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद उन्हें फ्लैट नहीं मिला। यह भी पढ़ें- 40 लाख की धोखाधड़ी में भार्गव दंपति पर केस पीड़ित के अनुसार 2016 में आरोपी ने केवल 21-21 हजार रुपये के दो चेक थमाए थे। उसके बाद से वह न्यायालयीन मामलों में व्यस्त होने क...