गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। सात जनवरी की वारदात में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्याय खंड एक में रहने वाली सुमनलता के अनुसार वह चार जनवरी को परिवार के साथ एक कार्यक्रम में बुलंदशहर के डिबाई स्थित अपनी ससुराल गई थी। सात जनवरी को उनके पडोसी ने फोन पर दोनों दरवाजे खुले होने की जानकारी दी। उन्होंने पड़ोसी को वीडियो कॉल से हालात दिखाने को कहा तो वहां घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और बेडरूम की अलमारियां खुली हुई थीं। वह रात में ही लौटीं और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोरों ने उनके घर से सोने के टॉप्स, सात जोड़ी पाजेब, तीन लोंग, चांदी के सिक्के, पेन कार्ड व 12 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.