नोएडा, मार्च 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में एक फ्लैट में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे युवक का मोबाइल टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसाइटी के बाद लोगों ने मामले में विरोध जताया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वीडियो में लोगों का कहना है कि परिसर के एक फ्लैट के कमरे में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्लास्टर का काफी बड़ा हिस्सा सीधे बेड पर गिरा, जिससे बेड पर रखा फोन टूट गया। मलबे के कुछ टुकड़े लैपटॉप के ऊपर भी गिरे। इसे लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति कमरे में होता तो वह गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.