रांची, मार्च 16 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के भांटबोडया गांव के दो मजदूरों की मौत सोमवार को कांके रोड स्थित राम मंदिर के सामने निर्माणाधीन फ्लैट में दीवार में दबकर हो गई। जानकारी के अनुसार भांटबोडया निवासी राजेश महतो के पुत्र सुनील कुमार महतो 21 वर्ष और रामकिशोर गिरि के पुत्र उपेंद्र गिरि 55 वर्ष कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर के सामने बने रहे फ्लैट में काम कर रहे थे। इसी बीच खोदी गई मिट्टी और पुराना दीवार का ढेर एकाएक मजदूरों के ऊपर गिर गया जिससे घटनास्थल में ही सुनील महतो की मौत हो गई वहीं उपेंद्र गिरि की मौत इलाज के क्रम में रिम्स में हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल.....घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के दो ग्रामीणों के एक साथ असमय मृत्यु से पूरे गांव में किसी घर मे चूल्हा नहीं जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.