फ्लैट की किश्त चुकाने के लिए जिम ट्रेनर बना सट्टेबाज
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में पुलिस ने रविवार को क्रिकेट के मैचों पर सट्टा लगवाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में गिरोह का सरगना गौरव खुराना अपने फ्लैट की किश्त भरने के लिए सट्टेबाजी के धंधे में आया था। दो अन्य की पहचान हर्षदीप सिंह और दलजीत के तौर पर हुई है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि संगम पार्क चौकी प्रभारी राजेश पिलानिया को सूचना मिली थी कि राणा प्रताप बाग स्थित फ्लैट में क्रिकेट मुकाबलों पर सट्टा लगाने का धंधा चल रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने परिसर में छापा मारा था। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल, दो लैपटाप, रजिस्टर, रुपये गिनने वाली मशीन और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह फ्लैट गौरव का है। उसने 60 लाख रुपये का भुगतान कर बैंक से 70 लाख रुपये का लोन लेकर फ्लैट खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.