नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गीता कॉलोनी इलाके में दिनदहाड़े सेंधमारी का मामला सामने आया है। परिवार के साथ महज साढ़े तीन घंटे के लिए बाहर गए एक शख्स के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह अपने भाई के घर भोजन करने गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी हुए हैं। चोरी गए गहनों में कानों के कुंडल, सोने की चेन, सोने की अंगूठी सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय मोहम्मद फहीम अपने परिवार के साथ रानी गार्डन स्थित मकान संख्या-14 के दूसरे तल पर रहते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.