रांची, मार्च 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू दिव्यायन तालाब के समीप रहने वाले दिनेश प्रसाद के फ्लैट का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब दो लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली गई है। दिनेश प्रसाद ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिनेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी को वह बेंगलुरु चले गए थे। चार मार्च को सीसीटीवी कैमरा में देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। परिचित को भेजने पर उसने बताया कि चोरी की घटना हुई है। इसके बाद छह मार्च को वह रांची पहुंचे। देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा में रखे दस हजार रुपए नगदी के अलावा सोने के लॉकेट, अंगूठी, चेन समेत चांदी के जेवरात गायब हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...