बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में बैनामा न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर रकम हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन स्थित बजरंग अपार्टमेंट निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पहचान बलदिया निवासी कपिल कुमार से हुई थी, जो खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताता था। आरोप है कि कपिल ने उसे फ्लैट और इन्द्रलोक कॉलोनी में 100 गज का प्लॉट दिखाया, जिसका सौदा करीब 46 लाख 89 हजार रुपये में तय हुआ। पीड़ित के अनुसार उसने बयाने के रूप में 15 लाख 60 हजार रुपये कपिल के खाते में और ढाई लाख रुपये उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए। इसके अलावा शेष रकम भी धीरे-धीरे नकद में दे दी गई। यह भी पढ़ें- जमीन खरीद के नाम पर लाखों की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.