मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। माया नगर आवास सहकारी समिति में करोड़ों रुपए के घोटाले में अमायरा डेवलपर समेत समति के पूर्व उप सभापति को नोटिस जारी किया गया है। समिति की अंतरिम कमेटी के सचिव ने जारी नोटिस में दोनों से एक हफ्ते में जवाब मांगा है। मायानगर समिति में जालसाजी कर फ्लैट आवंटन करने जांच जारी है। इसी क्रम में मायानगर आवास सहकारी समिति के अंतरिम कमेटी के सचिव एडीओ सहकारिता अनिल कुमार ने नोटिस जारी किया है। जिसमें पूर्व उप सभापति धर्मपाल सिंह से पूछा है कि आपने 14 नवंबर 2024 को बिना समिति के प्रस्ताव के 20 लाख रुपए यूनियन बैंक की पीतल नगरी शाखा जमा किया है। आपके कार्यालय में अमायरा डेवलपर के नाम बीस लाख रुपए का भुगतान 18 नवंबर 24 को चेक जारी कर किया गया है। माना है कि उप सभापति के पद का दुरुपयोग कर फ्लैट आवंटन करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.