नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में प्राधिकरण की बहुमंजिला इमारत में टू बीएचके के फ्लैटों की योजना में आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। इच्छुक लोग अब 18 मई तक आवेदन कर सकते है। पहले आखिरी तारीख 18 अप्रैल थी। योजना में शामिल 90 फ्लैटों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक फ्लैटों का आरक्षित मूल्य 73.23 लाख रुपये से लेकर 74.35 लाख रुपये तक है। सबसे अधिक बोली लगाने वालों को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में बहुमंजिला फ्लैट बनाए गए हैं, जिनमें से कुछ फ्लैट आवंटित हो चुके हैं। करीब 350 फ्लैट अभी आवंटित नहीं हुए। सोसाइटी के आई ब्लॉक के 90 फ्लैट की योजना शुरू की गई है। इन सभी फ्लैटों का कार्पेट एरिया 83.38 वर्गमीटर और सुपर एरिया यानी कुल क्षेत्रफल 104....