लखनऊ, फरवरी 18 -- कैचवर्ड : माननीयों की दूर होगी शिकायत - 10 मिनट में जवाब न देने पर कमांड सेंटर करेगा अलर्ट -25 से हरदोई, गाजियाबाद व कन्नौज में व्यवस्था होगी शुरू लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विधायकों व जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाना अब अधिकारियों को महंगा पड़ेगा। किसी माननीय का फोन आने के 10 मिनट तक अगर अधिकारी वापस कॉल नहीं करेगा तो तत्काल उसे कमांड सेंटर से अलर्ट भेजा जाएगा। अधिकारी को तत्काल कॉल बैक कर बात करनी होगी। राज्य सरकार इसके लिए 'संवाद सेतु' एप बनाने जा रही है। जो जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित कराएगा। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि 25 फरवरी से पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में तीन जिलों से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने हरदोई, गाजियाबाद व कन्नौज से इसकी शुरुआत किए जाने को लेकर बुधवार को इन ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.