फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
औरैया, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एक्सिस पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर आकर्षक राष्ट्रीय ध्वज बनाए और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग तरीके से तिरंगा बनाकर देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढी ने प्रतियोगिता का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से परिचित कराने के साथ उनमें देशभक्ति की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने को लेकर स्कूली छात्र छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.