पाकुड़, मार्च 21 -- महेशपुर। ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, आपसी भाईचारे और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी मुख्य इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जहां एक ओर आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम किया, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी दिया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीपीओ विजय कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और भड़काऊ खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.