फ्लैग मार्च निकला
गढ़वा, मार्च 26 -- मेराल। पुलिस ने गुरुवार को रामनवमी त्योहार को लेकर मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए फ़्लैगमार्च निकाला। फ़्लैग मार्च सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णु कांत के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर निकाला गया। उक्त अवसर पर फ़्लैग मार्च थाना परिसर से चलकर बस स्टैंड बाज़ार सहित अन्य जगहों पर निकाला गया। उक्त अवसर पर सीओ यशवंत नायक ने कहा कि लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीक़े से मनाने की अपील की। मौके पर सीओ और थाना प्रभारी के अलावा एसआई रवि कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.