कटिहार, मार्च 3 -- हसनगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक स्तर पर थानाध्यक्ष निक्की की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी सहित पुलिस जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर हसनगंज बाजार, सेंट्रल चौक सहित विभिन्न टोले मोहल्ले व चौक चौराहे होते हुए गुजरी। अधिकारियों ने जगह-जगह रुककर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को संवाद दिया उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.