मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत रविवार को समेत शहर कोतवाली और थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील किया। चेताया गया कि शांति व्यवस्था के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...