सहारनपुर, फरवरी 28 -- होली और रमजान माह को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने फोर्स के साथ पुराने शहर में पैदल मार्च किया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने घंटाघर से श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, चौक फव्वारा और मोरगंज बाजार में फोर्स के साथ पैदल गश्त की। डीआईजी ने त्योहारों को लेकर सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों के संवदेनशील, अति संवदेनशील और मिश्रित वाले क्षेत्रों में गश्त करते रहें। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए। पर्व को सकुशल संपन्न करा...