झांसी, अप्रैल 1 -- बुविवि द्वारा प्रदेश की बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित आगामी 31 मई को कराई जा रही है। चौथी बार आयोजित करा रहे बुविवि प्रशासन ने इस बार मुन्ना भाइयों को पकड़ने के लिए एक कदम और तकनीक के जरिए आगे बढ़ा दिया है। मुख्य गेट पर ही कैमरे के सामने परीक्षार्थी का डाटा कैमरा स्कैन करेगा। यदि संदिग्ध छात्र होगा तो करीब 20 मिनट के अंतराल में ही पूरी कुंडली खोल देगा। जिसके बाद चेकिंग स्टाफ आगे की कार्रवाई के लिए सक्रिय हो जाएगा। अब से करीब 60 दिन बाद 31 मई को उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन होना है। जिसके लिए तैयारियां कर ली गई है। आगामी 5 अप्रैल रविवार को बिना विलंब शुल्क के 1650 रुपए में परीक्षार्थी परीक्षा फार्म भर सकेंगे। जबकि विलंब शुल्क के साथ फिलहाल अवधि 10 अप्रैल रखी गई है। अभी तक कुल फार्म 3 लाख भर दिए गए है। फिलहाल प्रद...