झांसी, मार्च 18 -- बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में अमोघ ज्वाला अभ्यास का बुधवार को समापन हो गया। अभ्यास के दिनों में सेना ने तकनीक से लैस टैंकों को दौड़ाकर जहां क्षमताओं का आंकलन किया तो वहीं हेलीकॉप्टर भी उड़कर हमलावर होने की स्थिति में प्रदर्शन करते दिखे। सेना के अफसरों ने कहा कि यह मशीनीकृत युद्ध क्षमताओं के सत्यापन का था। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने 6 से 18 मार्च 2026 तक बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास अमोघ ज्वाला का संचालन किया। बहु-क्षेत्रीय परिचालन वातावरण में प्रौद्योगिकी-आधारित मशीनीकृत युद्ध क्षमताओं का सत्यापन किया। दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने अभ्यास के समापन का अवलोकन किया और भाग लेने वाले सैनिकों को उनके व्यावसायिकता, परिचालन उत्कृष्टता और युद्ध तत्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.