झांसी, दिसम्बर 23 -- राष्ट्रीय किसान दिवस पर जनपद के किसानों का सम्मान किया गया। इसी दिन किसान दिवस मनाया और जनपद भर के 70 से अधिक किसानों को सम्मान प्रमाण पत्र सौंपा गया। जिसमें पांच किसान ऐसे भी रहे जिन्हें लखनऊ बुलाकर प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि बाकी को जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य से सम्मानित किया। पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत स्व चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस -2025 आयोजित किया गया। इसमें किसान मेला/ प्रदर्शनी व किसान दिवस के साथ कृषक सम्मान एवं कृषक/वैज्ञानिक संवाद भी आयोजित किया। जनपद स्तर पर 30 किसान व ब्लाक स्तर पर 40 किसानों को पुष्पमाला और शाल पहनाते हुए प्रमाण-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। पुरस्कृत राशि सीधे बैंक में हस्तांतरित की गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.