फ्लेमिंग से आगे निकले जो रूट, टॉप 5 में भारतीय शामिल; सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में आयोजित दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों से रौंदा। पाकिस्तान को रौंदते ही रूट ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीफन प्लेमिंग को पछाड़ दिया है। 35 वर्षीय रूट अब सातवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 67 टेस्ट में कमान संभालने के बाद 29 में जीत हासिल की है जबकि 27 में हार का मुंह देखा और 11 ड्रॉ रहे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने 80 टेस्ट में से 28 जीते और 27 गंवाए। 25 ड्रॉ पर छूटे। फ्लेमिंग को हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वह पाकिस्तान सीरीज के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। यह 35 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.