अमरोहा, फरवरी 21 -- दुकान के आगे फ्लेक्सी बोर्ड में सीढ़ी अड़ाने से मना करने पर मारपीट कर दी गई। दुकान स्वामी ने चार लोगों के खिलाफ थाना सैदनगली में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सादात निवासी नईम सैफी पुत्र अली वारिस सैफी की ढवारसी तिराहे पर इनवर्टर-बैटरी की दुकान है। दुकान के सामने उसका फ्लेक्सी बोर्ड लगा है। वहीं शुक्रवार को मोहल्ले के निवासी कुछ युवक सीढ़ी निकाल रहे थे कि तभी फ्लेक्सी बोर्ड में सीढ़ी लग गई। दुकान स्वामी ने जब ऐसा करने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते चार युवकों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित दुकान स्वामी आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सैदनगली पुलिस को तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.