मेरठ, सितम्बर 9 -- स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम ने एमडीए वीसी की स्वास्थ की रिपोर्ट तैयार कर सीजेएम को भेज दी है। जांच में वीसी को फ्लू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। पेट, सिर दर्द के अलावा डिहाइड्रेशन की समस्या मिली है। बीते दिन एक प्लाट आवंटन से जुड़े मामले में खुद को बीमार बताकर व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगने पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष संजय मीणा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। हाईकोर्ट ने स्पेशल सीजेएम और सीएमओ मेरठ को आदेश दिए थे कि उपाध्यक्ष के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल करें। इस पर सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम द्वारा उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मंगलवार को परीक्षण जांच के आधार पर बनाई गई रिपोर्ट सीजेएम को...