लखनऊ, अगस्त 4 -- एआई विजन और एमएसएमई इकोसिस्टम के विस्तार में फ्लिपकार्ट की भागीदारी बढ़ाने का भरोसा लखनऊ। विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री से मुलाकात ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। भेंट के बाद कल्याण कृष्णमूर्ति ने प्रदेश के साथ कंपनी की दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आभार जताया और सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कारोबार कर रहा है और इस दौरान राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ग्राहकों की संख्या तथा विक्रेताओं के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हमें अपने विकास के विजन का भागीदार चुना। इसके लिए हम सीएम योगी के अत्यंत आभारी हैं।

एआई विजन का साझेदार बनने को तैयार फ्लि...