फ्लिपकार्ट का 27 लाख रुपए गायब करनेवाले को भेजा जेल
रामगढ़, जून 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पतरातू (बरकाकाना) थाना कांड संख्या-64/ 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त संजीत कुमार उर्फ़ संजू मेहता, पिता स्व बंशीलाल मेहता, ग्राम भूली क्वार्टर सिरका, थाना रामगढ़, जिला रामगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसकी गिरफ्तारी रेलीगढ़ा (गिद्दी) ससुराल से किया गया है। अभियुक्त संजीत कुमार मेहता पर अंबवाटांड हेहल स्थित एलास्टिक रन कंपनी से ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का 7 लाख नगद सहित 20 लाख रुपए का सामान गायब करने का आरोप है। इसके गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा, एएसआई परीक्षित महतो आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- पंक्चर बनाने वाले को मिला 100 करोड़ का समन, जांच करने पहुंचे अफसर भी रह गए दंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.