फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर के नाम पर ठगे 18 हजार
आगरा, जुलाई 15 -- सिकंदरा के नीरव निकुंज निवासी पंकज सिंह साइबर ठगों के जाल में फंसकर 17900 रुपये गंवा बैठे। पीड़ित ने सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उन्होंने करीब एक माह पहले फ्लिपकार्ट से फ्रिज खरीदा था। उसमें खराबी आने पर कंपनी से शिकायत की। मरम्मत के लिए पहुंचे इंजीनियर ने बिल की कॉपी मांगी। लेकिन, फ्लिपकार्ट ऐप से बिल डाउनलोड नहीं हो सका। इसके बाद 12 जुलाई को पंकज ने गूगल पर फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर का नंबर खोजा। इंटरनेट पर मिला नंबर असली कस्टमर केयर का नहीं, बल्कि साइबर ठग का निकला। ठग ने भरोसा जीतने के बाद व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। फाइल इंस्टॉल करते ही ठग ने मोबाइल की जानकारी हासिल पर यूपीआई के जरिए 17900 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.