फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद। शहर के टाउन पार्क में आयोजित होने जा रहे भव्य फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन शनिवार सुबह 8:30 बजे हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल करेंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी और प्रकृति प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि फ्लावर फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इसके साथ ही टाउन पार्क में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस फ्लावर फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.