फ्लायर या सेकेंड लीड-उद्घाटन से पहले ही दरक गई 3792 करोड़ की मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन, एनएचएआई ने बैठाई जांच
मुंगेर, जुलाई 14 -- मुंगेर, निज संवाददाता।बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास और दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। लगभग 3,792 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बन रहे 125 किलोमीटर लंबे मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर उद्घाटन से पहले ही गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भागलपुर जिले के गनगनिया के समीप निर्माणाधीन फोरलेन की डाउन लाइन (मुंगेर-भागलपुर लेन) में अचानक करीब 40 मीटर लंबाई तक और दो इंच चौड़ी दरार देखने को मिली है। इस घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता सीधे तौर पर कटघरे में आ गई है। एनएचएआई में हड़कंप, मौके पर भेजी गई टीमः
एनएचएआई की स्थिति: मामला उजागर होते ही एनएचएआई के गलियारों में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में परियोजना निदेशक ने जांच टीम गठित कर मौके पर रवाना कर दी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि फोरलेन का निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.