शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को बाबा श्याम की निशान शोभा यात्रा निकाली गई। श्री श्याम मित्र मंडल और श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह यात्रा अपने 21वें वर्ष में आयोजित हुई। सुबह बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से विधि-विधान के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर रवाना हुए। यात्रा मालखाना मोड़, कच्चा कटरा, मेड़ी, चौक और केरुगंज समेत प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे। इत्र की खुशबू और फूलों की वर्षा से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। यात्रा के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.