शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति में डूबा नजर आया। विश्वनाथ मंदिर, लंगोटी बाबा मंदिर, ओसीएफ स्टेट मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर और मानोकारण मंदिर सहित अन्य स्थलों पर भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने व्रत रखकर विशेष पूजा की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु घंटों तक शामिल रहे। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.