रामगढ़, जून 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। फ्लाई ऐस से विभिन्न सामग्री निर्माण कर यहां की स्थानीय महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। इसके लिए पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सतत आजीविका सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लाई ऐश के उपयोग से सतत सामग्री निर्माण विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार से नेताजी सुभाष हॉल, पीवीयूएनएल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एके सहगल, (सीईओ), पीवीयूएनएल की ओर से किया गया। इस अवसर पर पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री सहगल ने कहा कि फ्लाई ऐश के उत्पादक उपयोग के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशि...