फ्लाई ऐश उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग करेगा आईआईएम रांची
रांची, जुलाई 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची और पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने फ्लाई ऐश और राख आधारित उत्पादों के व्यावसायीकरण के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। इस संबंध में दोनों संस्थानों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू का आदान-प्रदान आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव और पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एके सहगल ने किया। समझौते के तहत आईआईएम रांची, पीवीयूएनएल की वर्तमान ऐश उपयोग व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन करेगा और उसकी विभिन्न इकाइयों में 50 प्रतिशत फ्लाई ऐश उपयोग सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक रोडमैप तैयार करेगा। इसके साथ ही फ्लाई ऐश एवं राख आधारित उत्पादों के अधिकतम व्यावसायिक उपयोग के लिए एक व्यापक कमर्शियलाइजेशन मॉडल भी विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.