फ्लाईओवर से 50 फीट नीचे गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत
मेरठ, जुलाई 8 -- दौराला में दिल्ली-देहरादून हाईवे के सकौती फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह हरिद्वार की तरफ से आ रही कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। दिल्ली के करावल नगर शिव विहार निवासी आशुतोष मिश्र ने चार दिन पहले घूमने के लिए कार बुक की थी। दिल्ली से कार लेकर आशुतोष अपने स्थानीय दोस्तों शैलेंद्र सिंह, नितेश शर्मा और मिथुन चौहान के साथ नीम करौली घूमने गए थे। सभी दोस्त सोमवार देर रात वापस लौटे आए और मंगलवार सुबह करीब छह बजे ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.